Friday 18 January 2013

बालो की देखभाल - सर्दियों में ( Hair care in winter )



वेसे तो हर मौसम हर महीना ही हमारे लिए हमारी skin और बालो के लिए important  हे। लेकिन मौसम के अनुसार अपनी त्वचा, बाल और शरीर की देखभाल उनकी खूबसूरती को और बढ़ा  देता हे। सर्दियो में ठंडी तेज़ हवाए  और सुखा मौसम हमारे बालो को पूरी तरह से बेजान बना  देता हे। बालो का natural oil इस मौसम में इतना पर्याप्त नहीं होता की वो प्राकृतिक तौर पर बालो को खूबसूरत और मजबूत बना सके। तो चलिए कुछ घरेलु नुस्खे अजमा कर बालो की खूबसूरती सर्दियों में भी बढाई जाये।

ध्यान देने योग्य बाते -
1. बालो पर एक दम गरम temperature नहीं use करे। चाहे वो बाल सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का उपयोग हो या चाहे बालो को स्टाइल करने के लिए styling मशीन का उपयोग हो।
2. बालो को धोने के लिए नार्मल से थोडा गरम पानी ही use करे। ज्यादा गरम पानी से बाल रूखे और dandruff होने के चांसेस काफी बढ़ जाते हे।
3. बाहर जाने से पहले अगर हो सके तो अपने बालो को बांध कर रखे। एक पोनी टेल या चोटी बांध कर जाये। या फिर बालो को एक सिल्क स्कार्फ से ढक कर निकले।
4. एक अच्छी कंपनी की moisturizing क्रीम या हेयर सीरम अपने बालो पर use  करे।


कुछ और नोट करने की बाते -
तेल का उपयोग (Oiling ) - सर्दियों में हमारी सर की त्वचा काफी dry हो जाती हे इसलिए रेगुलर oiling जरुरी हे बालो को मजबूत रखने के लिए। जरुरी नहीं की बालो को कई घंटो तक तेल लगा कर रखा जाये। 15 मिनिट की
अच्छी मालिश के बाद 1 या 2 घंटे तेल लगे बालो को अच्छे शैम्पू से धो सकते हे। तेल लगाने के बाद अगर भाप दे जाये सर की त्वचा में तो बालो का पोषण और भी बढ़ जाता हे। भाप देने के लिए गरम पानी में तौलिया डुबो कर उसे निचोड़ कर सर पर रखे। ठंडा होने पर दुबारा ऐसा करे। 
Oiling tip - dry बालो में हमेशा इतना तेल लगाये की जेसे वो तेल काफी हद तक डूब गए हे। फिर उसे 1 घंटे बाद धो दे। ज्यादा शैम्पू use न करे। बालो में natural कंडीशनिंग हो जाएगी।

सही तरह से धोये (Washing ) - बालो को अच्छे शैम्पू से धोना जरुरी हे। बालो को हलके गरम पानी से किसी mild शैम्पू से धोये। शैम्पू लेते समय ये देख ले की उसमे SPF की मात्र कम से कम हो या हो सके तो न हो। वेसे ज्यादा मात्रा में शैम्पू use न करे। और जब तक जरुरी न हो धोते समय सिर्फ एक ही बार शैम्पू use करे। हर बार सारा oil बालो से निकलना जरुरी नहीं क्युकी ये एक्स्ट्रा तेल ही बालो को अगली बार तक मुलायम बनाये रखता हे। लेकिन इतना तेल भी नहीं रहे की वो धुल और मिटटी खेचे और बालो में गन्दगी बढे जिससे dandruff होगी।

कंडीशनिंग (conditioning ) - अगर बाल ज्यादा दरी हे तो एक अच्छा rich कंडीशनर use करे। उसके बाद जब बल हलके सुख जाये तब उस पर सीरम प्रयोग करे। अगर धोने से पहले बालो में तेल काफी अच्छे से लगाया हुआ था तो कंडीशनर न उसे करके डायरेक्ट सीरम उपयोग में ले। आजकल कई बड़े हेयर ड्रेसर कंडीशनर के बजाये डायरेक्ट moisturizing क्रीम या सीरम प्रयोग करने के लिए सलाह देते हे। क्योकि प्राकृतिक तेल ज्यादा उपयोगी हे। इसीलिए कंडीशनर से बालो को ज्यादा oily नहीं बनाये।

सुखाना - ये हम पहले ही बात कर चुके हे की बालो को प्राकृतिक तौर पर ही सूखने दे। अगर जरुरी न हो तो तेज धुप या ब्लो ड्रायर का उपयोग न करे।

स्कार्फ - सर्दियों में ठण्ड से बचने के लिए हम वूलन टोपी या स्कार्फ प्रयोग में लेते हे। लेकिन इससे बल टूटने की संभावना काफी बढ़ जाती हे। इसलिए कोशिश करे की सिल्क का स्कार्फ use  करे।


घरेलु नुस्खे -
बाल झड़ना (hair fall ) - 2 छोटे प्याज को कास कर उसका रस निकाल  ले इसमें 2 चम्मच शहद मिला ले। अब इस रस को बालो की जड़ो में 15 मिनिट के लिए लगा कर छोड़ दे। 15 मिनिट बाद शैम्पू से अच्छी तरह से धो ले। पहली ही बार से आपको फर्क दिखने लगेगा।

बाल उगाना - ऊपर लिखे प्याज़ और शहद के मिश्रण में हरे धनिया का रस मिला ले। इसके नियमित उपयोग से काफी असर दिखने लगता हे।

dandruff  - 1.प्याज और शहद का रस एक बेजोड़ उपाय हे dandruff मिटने के लिए।
2. olive oil - लौंग का तेल हल्का गरम करके उससे मालिश करे। ये daundruff हटाएगा ही और बालो को एक बेहतर कंडीशनिंग भी देगा।
3. नीम की पत्तिया - नीम की पत्तियों को उबाल कर उसे छान ले। इस पानी से बाल धो ले। ये एक बहुत ही अच्छा एंटीसेप्टिक हे। क्योकि dandruff भी एक तरह का फंगस हे तो ये काफी असरदार होता हे।

कंडीशनिंग (conditioning ) - 1. शहद का पैक - बालो को अच्छे से ब्रश करने के बाद उन पर शहद का पैक लगाये। इसके लिए 2 चम्मच शहद में 1 चम्मच गरम पानी मिला कर उसे थोडा पतला कर ले। फिर इसे एक ब्रश की सहायता से जड़ो से लेकर अंत तक लगा ले। 20 मिनिट रखने के बाद हलके गरम पानी से धो ले।
2. केला पैक - आधा केला, 1 चम्मच लौंग का तेल ( olive oil ), आधा कप दही इसे ब्लेंडर में मिक्स कर ले। अब इस पैक को आधे घंटे के लिए बालो में लगा ले। फिर हलके गरम पानी से धो ले।

ये सब आपके लिए कितना उपयोगी था ये अगर आप मेरे साथ शेयर करे। ताकि में और भी ज्यादा उत्साह के साथ अगली बार कुछ और खोज खबर करके सब के साथ शेयर कर सकू।

3 comments:

  1. Hey,
    I noticed your Article. I just loved it.
    Needs Hair Studio have unique treatments for hair loss and hair replacement and advanced hair replacement in hyderabad. Book your free session right now. Experience the best hair replacement service in Hyderabad.
    If you like it feel free and share it.
    Cheers,
    Sushanth

    ReplyDelete
  2. Thanks for sharing, this is a fantastic blog.
    mens hair system"

    ReplyDelete